मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जसवंत सिंह के निधन पर लालकृष्ण आडवाणी ने जताया दुख,कहा मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

जसवंत सिंह के निधन पर लालकृष्ण आडवाणी ने जताया दुख,कहा मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

नई दिल्ली – भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक जताया है. आडवाणी ने कहा कि उनके पास संवेदना जताने के लिए शब्द नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह न सिर्फ पार्टी में उनके सबसे करीबी सहयोगी थे बल्कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी.

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, “जसवंत जी एक शानदार संसद सदस्य, दक्ष राजनयिक, एक महान प्रबंधक और इन सबसे ऊपर एक देशभक्त थे. राजस्थान से आने वाले जसवंत जी का कद बीजेपी में बड़ा था और सालों तक उन्होंने पार्टी में अहम योगदान दिया. वाजपेयी सरकार में रहते हुए उन्होंने रक्षा, विदेश और वित्त मंत्रालय जैसी तीन अहम जिम्मेदारियों को निभाया. इन मुद्दों को संभालने के दौरान छह सालों में अटल जी, जसवंत जी और मेरे बीच एक विशेष रिश्ता कायम हुआ.”

जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजापी ने उन्होंने टिकट नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी. उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे.

Share
अगला लेख → भारतीय सेना ने LAC पर तैनात किए T-90 और T-72 टैंक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *