मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती के विकास के लिए BJP नेता की अनोखी प्रतिज्ञा, 1000 करोड़ का निवेश लाने तक सिर पर रखेंगे जूते! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, PM मोदी बोले- दिल्ली और काशी के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक दिन जिन्ना को आदर्श मानने वाले पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते: CM योगी यूपी में सरकारी नौकरी का सपना होगा चकनाचूर! इन मामलों में कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा दाग दीपोत्सव के दशक को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी होगी आकर्षक लाइटिंग कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! ₹40,000 की दवा अब कितने में मिलेगी? जानें पूरी डिटेल MLC चुनाव में योगी ने बचाया BJP का किला, मोदी के वाराणसी और फडणवीस-गडकरी के नागपुर में पार्टी को झटका! स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर चला बुलडोजर, LDA ने अवैध निर्माण ढहाया योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात रात में जगमगाते बाजारों को व्यापारी के विश्वास का प्रकाश बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पूर्ववर्ती सरकार की कार्यपद्धति पर सवालिया निशान खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज नए उत्तर प्रदेश में रात्रि के समय जगमगाते बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी केवल व्यापार की नहीं, बल्कि व्यापारी के विश्वास का प्रकाश भी है। नाइट शिफ्ट में अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर दायित्व निभाती हमारी मातृशक्ति का आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षा और विश्वास का यह वातावरण उत्तर प्रदेश में सदैव नहीं था। वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं। देर रात तक कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी रहती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं। व्यापारियों को व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं और हमारी बेटियां सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है। यह मातृशक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की ओर अग्रसर ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।

Share
अगला लेख → दीपोत्सव के दशक को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *