मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

बिहार इलेक्शन- एक बार फिर नितीश के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार

बिहार इलेक्शन- एक बार फिर नितीश के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार

पटना – बिहार चुनाव के नतीजे देर रात चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं. आकड़ो के मुताबिक बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. एनडीए के खाते में 125 सीटें आयी हैं जबकि महागठबंधन आकड़ा 110 पर ही रुक गया.

एनडीए में सीटों की बात करें तो बीजेपी खाते में 74 सीटें आयी हैं. वहीं एनडीए के अन्य सयोगियों की बात करें तो जेडीयू को 43 सीटें, वीआईपी को 4 और हम को 4 मिली हैं. वहीं महागठबंधन मे आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट को 16 सीटें मिली हैं.

वोट प्रतिशत की बात करें तो सबसे ज्यादा वोट शेयर 23.1 प्रतिशत आरजेडी के खाते में गया है. वहीं कांग्रेस के हिस्से 9.48 फीसदी और लेफ्ट के हिस्से 1.48 फीसदी वोट गया है. एनडीए की बात करें तो बीजेपी ने 19.46 फीसदी, जेडीयू ने 15.38 फीसदी वोट पर कब्जा जमाया है.

सीटों का इस प्रकार है

बीजेपी-74

जेडीयू-43

विकासशील इंसान पार्टी-04

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा-04

आरजेडी-75

कांग्रेस-19

भाकपा-माले-12

सीपीएम-02

सीपीआई-02

एआईएमआईएम 5

बहुजन समाज पार्टी 1

लोक जनशक्ति पार्टी 1

विधानसभा चुनाव 2015 में आरजेडी-कांग्रेस-जेडीयू महागठबंधन ने बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को हराया था. लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 71 सीटें हासिल हुई थीं. इसके अलावा बीजेपी को 53, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं.

Share
अगला लेख → IPL 2020 - मुंबई इंडियंस ने जीता आईपीएल 2020 कप,दिल्ली को पा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *