Breaking-News

सांसद रूपा गांगुली ने की सुशांत सिंह की मौत की CBI जांच की मांग

नई दिल्ली – सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी खुदकुशी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. एक के बाद एक उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है. हाल ही में रूपा गांगुली ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर उनकी मौत की जांच की बात कही है. उन्होंने लिखा, कैसे पुलिस इसे सुसाइड करार दे सकती है जबकि उनका कोई सुसाइड नोट ही बरामद नहीं हुआ है. .

रूपा गांगुली से पहले गायक सोनू निगम, सोना मोहापात्रा सहित कई लोगो उनकी मौत की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग उठा चुके हैं. इसके अलावा इस मामले में गृहमंत्री सुशांत की मौत की जांच के लिए पत्र भी लिखा था. इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी सुशांत की खुदकुशी मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे को अलग-अलग पत्र लिखा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button