मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

कोरोना की दूसरी लहर से कई राज्यों ने कड़े किये नियम लगाया कर्फ्यू

कोरोना की दूसरी लहर से कई राज्यों ने कड़े किये नियम लगाया कर्फ्यू

नई दिल्ली – देश में कोरोना का संकट एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. कुछ राज्यों में संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए राज्यों ने इसको लेकर पाबंदी लगाना शुरू कर दी है. गुजरात के अहमदाबाद और मध्य प्रदेश के पांच शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है.

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में दिवाली के दौरान और बाद में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ, गुजरात सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. ये कर्फ्यू अहमदाबाद शहर में शुक्रवार रात 9 बजे (20 नवंबर) से सोमवार (23 नवंबर) को सुबह छह बजे तक 57 घंटे का कर्फ्यू रहेगा. हालांकि गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए राज्य में ताजा लॉकडाउन से इनकार कर दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उनकी सरकार राज्यव्यापी लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है.

वही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है. यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की थी.

CM ने बताया कि राज्य के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा. रात के समय कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भारवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारी निर्बाध रुप से आ जा सकेंगे. राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे. नवमीं से 12वीं तक के छात्र मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे.

पिछले महीने हरियाणा सरकार ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया था. लेकिन हरियाणा के कई स्कूलों में कोरोना का विस्फोट देखने के बाद राज्य सरकार ने 30 नवंबर तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. यह फैसला राज्य सरकार ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना वायरस के केस को लेकर लिया है. शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं.

वहीं कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब 31 दिसंबर स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर बीएमसी ने आदेश जारी कर दिए हैं.

Share This
अगला लेख → देश में कोरोना की रफ़्तार जारी, 24 घंटे में मिले 43 हज़ार संक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun