मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दो कप्तान से होगी टीम इंडिया में समस्या – कपिल देव

दो कप्तान से होगी टीम इंडिया में समस्या – कपिल देव

मुंबई – आईपीएल 2020 की ट्रॉफी जितने के बाद से रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है,हाल ही में रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने में कामयाब हुई है.लेकिन टीम इंडिया को पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कपिल देव टीम इंडिया के लिए अलग अलग कप्तान रखने के हक में नहीं हैं.

कपिल देव का मानना है की टीम इंडिया में दो कप्तान नहीं हो सकते हैं. कपिल देव ने कहा, हमारी संस्कृति में इस तरह नहीं हो सकता. क्या एक कंपनी में आप दो सीईओ बनाते हो? नहीं. अगर कोहली टी20 खेल रहा है और वह अच्छा है तो उसे बने रहने दीजिए. हालांकि मैं देखना चाहता हूं कि अन्य खिलाड़ी भी आगे आएं. लेकिन यह मुश्किल है.

कपिल का मानना टेस्ट और लिमिटिड ओवर्स में अलग कप्तान बनाने से समस्या खड़ी होगी. उन्होंने कहा, सभी प्रारूपों में हमारी 70 से 80 प्रतिशत टीम समान है. उन्हें अलग अलग विचारों वाले कप्तान पसंद नहीं है. अगर आप दो कप्तान रखोगे तो खिलाड़ी सोच सकते हैं कि वह टेस्ट में मेरा कप्तान होगा. मैं उसे नाराज नहीं करूंगा.

कपिल देव ने हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों की तारीफ की है. उन्होंने कहा, शमी, बुमराह को देखिए. एक क्रिकेटर के रूप में यह कहते हुए मुझे काफी खुशी होती है कि आज हम अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर हैं. हमारे गेंदबाज मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं. हमारे पास कुंबले, हरभजन जैसे स्पिनर थे लेकिन आज कोई देश यह नहीं कहना चाहेगा कि उन्हें उछाल भरे विकेट दीजिए.

Share
अगला लेख → कोरोना की दूसरी लहर से कई राज्यों ने कड़े किये नियम लगाया कर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *