मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
महिला श्रम भागीदारी 12% से बढ़कर 36% से ज्यादा, CM योगी ने साझा किए आंकड़े ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रात में नूडल्स खाकर सोया था परिवार राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला

PM मोदी ने ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन पर विपक्ष को दिया झटका

PM मोदी ने ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन पर विपक्ष को दिया झटका

दिल्ली – PM MODI ने भारत मंडपम उद्घाटन के दौरान तीसरी बार सरकार बनाने का दावा करते हुए विपक्ष को करारा झटका दिया,देश में जहा आम चुनाव नजदीक आ रहे है राजनीतिक दल अपनी पार्टी का प्रचार करने का मौका कही नहीं छोड़ रहे चाहे वो कोई सा भी मंच हो या कोई भी पार्टी हो। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने तीसरे कार्यकाल का भी दवा ठोका दिया।

पीएम मोदी ने कहा,ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि हमारी सरकार के तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा। 2024 में हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी।आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे। पीएम मोदी के इस बयान को लोकसभा चुनाव में जीत के दावे के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत भारत वर्ल्ड इकॉनमी में दसवें स्थान पर था. जब आपने मुझे काम दिया तब हम दस नंबर पर थे. दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी यही कह रही है की भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी भी खत्म होने की कगार पर है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी’ है. आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों के अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहां जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।

Share
अगला लेख → जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज ना करें - मुख्यम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *