मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर

पाकिस्तानी हीरोइन की फिल्म ने भारत में मचाया धमाल, तुम्बाड़ का रिकॉर्ड टूटा

पाकिस्तानी हीरोइन की फिल्म ने भारत में मचाया धमाल, तुम्बाड़ का रिकॉर्ड टूटा

बॉलीवुड की एक रोमांटिक फिल्म, जिसे 9 साल पहले रिलीज के समय ज्यादा सफलता नहीं मिली थी, अब दोबारा सिनेमाघरों में आकर जबरदस्त कमाई कर रही है। ‘सनम तेरी कसम’, जो साल 2016 में आई थी, वेलेंटाइन डे पर री-रिलीज हुई और अब तक 53 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने भारत में री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। इतना ही नहीं, इसने ‘तुम्बाड़’ के 32 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

री-रिलीज के बाद पहले हफ्ते में ही 20 करोड़ की कमाई

‘सनम तेरी कसम’ 9 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में आई और इसकी शुरुआत शानदार रही। पहले ही दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यह बढ़कर 1.46 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही और पहले हफ्ते में ही 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक फिल्म 53 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जिससे यह री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

‘तुम्बाड़’ का रिकॉर्ड टूटा

अब तक सबसे बड़ी री-रिलीज हिट फिल्म ‘तुम्बाड़’ थी, जिसने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘तुम्बाड़’ भी अपनी मूल रिलीज के समय ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन जब दोबारा सिनेमाघरों में आई, तो लोगों ने इसे खूब सराहा और यह हिट साबित हुई। अब ‘सनम तेरी कसम’ ने 53 करोड़ रुपये की कमाई कर ‘तुम्बाड़’ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मिली थी सराहना

‘सनम तेरी कसम’ 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। विनय सपरू द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपये था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री मारवा होकेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे उनके साथ लीड रोल में थे। यह रोमांटिक लव स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी, और इसके गाने सुपरहिट साबित हुए थे।

अब, 9 साल बाद री-रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में फिर से अपनी जगह बना चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है।

Share
अगला लेख → होली पर घर में बनाएं मावा गुजिया, जानें स्वादिष्ट स्टफिंग बन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *