मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

लगातार झड़ते बालो से है परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजे

लगातार झड़ते बालो से है परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजे

आजकल व्यस्त जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी बालों का गिरना कम नहीं होता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने आहार में शामिल करके बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इन बीजों को अपने आहार में शामिल करें
अलसी के बीज- अलसी के बीज कैल्शियम, पोटैशियम, ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप अलसी के बीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

कद्दू के बीज- कद्दू के बीजों को अक्सर फेंक दिया जाता है लेकिन ये बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं. आप इसे सलाद या सब्जी में डालकर खा सकते हैं और इससे बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है।

तिल के बीज- तिल के बीज बालों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. तिल के बीज में विटामिन और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप इसे सब्जी या सलाद में डालकर खा सकते हैं और इसके लड्डू भी बना सकते हैं.

Share
अगला लेख → इस दिशा में नही लगाना चाहिए बेडरूम में शीशा, कम हो जाती है आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *