मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Lucknow : अमौसी और चारबाग बस अड्डों में बनेंगे शॉपिंग मॉल

Lucknow : अमौसी और चारबाग बस अड्डों  में बनेंगे शॉपिंग मॉल

लखनऊ : अमौसी और चारबाग बस अड्डे के साथ शॉपिंग मॉल बनेंगे। इन बस अड्डों को भी आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी मिल गयी. वहीं, पूर्व में चयनित गोमतीनगर बस अड्डे के विकास के लिए जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा।

परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग और अमौसी बस स्टेशन को भी आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत इन दोनों बस स्टेशनों पर नीचे बस स्टैंड भी होगा और ऊपर शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, अंडरग्राउंड पार्किंग, दुकानें, फूड कोर्ट की सुविधाएं भी होंगी।

यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग एरिया और बसों के लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। अमौसी में बस स्टेशन बनेगा, लेकिन बसों को ठीक करने के लिए वर्कशॉप है। बस स्टेशन बनने के बाद यहां से कानपुर, आगरा, झांसी, उरई, दिल्ली, प्रयागराज और पूर्वांचल के लिए बसें चलेंगी।

चारबाग से 100 किलोमीटर की दूरी तक बसें चलती हैं। इनमें सुल्तानपुर, फतेहपुर और मौरवाना आदि की बसें शामिल थीं। गोमतीनगर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना पहले ही पास हो चुकी है। इसके लिए टेंडर के माध्यम से कंपनी का चयन भी कर लिया गया है.

Share
अगला लेख → Shamli News : बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *