मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP में अब मीटर रीडिंग कार्य करेंगी विद्युत सखियां, मीटर रीडिंग कंपनियों को निर्देश जारी

UP में अब मीटर रीडिंग कार्य करेंगी विद्युत सखियां, मीटर रीडिंग कंपनियों को निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने विद्युत सखियों द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मीटर रीडिंग कराने का निर्णय लिया है। पावर कॉरपोरेशन ने मीटर रीडिंग करने वाली कंपनियों को इस फैसले को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश जारी किये हैं. इसके तहत सभी जिलों की एक ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग के लिए एक-एक विद्युत सखी लगाई गई है।

दरअसल, 10 अक्टूबर को लखनऊ के शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग का कार्य पायलट के रूप में विद्युत सखियों द्वारा किया जायेगा।

अधीक्षण अभियंता ने कंपनियों को दिए निर्देश

पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता (कलेक्शन) वीपी सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र की पांच मीटर रीडिंग कंपनियों को विद्युत मित्रों के साथ मीटर रीडिंग का काम शुरू करने को कहा है। कंपनियों को आजीविका मिशन से प्राप्त सूची के आधार पर मीटर रीडिंग और बिजली सखियों की आईडी बनाकर प्रोजेक्ट शुरू करने को कहा गया।

Share
अगला लेख → बिना हवन के अधूरी होती है नवरात्रि पूजा , जाने महत्व और शुभ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *