मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Lucknow : रामलीला मैदान में आज जलेगा 80 फुट का रावण , जानें पुतला दहन का समय

Lucknow : रामलीला मैदान में आज जलेगा 80 फुट का रावण , जानें पुतला दहन का समय

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रावण दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बार शहर के प्रमुख ऐशबाग रामलीला मैदान में 80 फीट की रावण की मूर्ति तैयार की गई है. दशहरे के दिन पुतला दहन के बाद यहां आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. अच्छाई पर बुराई की जीत के उपलक्ष्य में सदर, मौसमगंज समेत अन्य रामलीला समितियों में पुतला दहन की तैयारी अंतिम चरण में है। कहीं 80 फीट तो कहीं 40 फीट के रावण के पुतले जलते नजर आएंगे. ऐशबाग रामलीला समिति के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि इस बार रावण ‘सनातन धर्म रक्षक का दमन’ की थीम पर बनाया गया है. दशहरा रावण दहन का मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बनाया गया है. उनकी मौजूदगी में पुतले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आदित्य द्विवेदी ने कहा कि रावण दहन से पहले मंच से सनातन धर्म विरोध के दमन पर बयान दिया जाएगा. शाम 7 बजे रामलीला में रावण वध की लीला दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में शाम 5 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी रात 8:00 बजे लीला और रावण दहन देखने के लिए मैदान के बाहर एलईडी लगाई गई हैं। इसके अलावा इस बार आकाशीय आतिशबाजी भी ज्यादा की गई है ताकि मैदान के बाहर मौजूद श्रद्धालु भी लुत्फ उठा सकें. रामलीला में ब्रह्मास्त्रों के प्रकट होने, राक्षसों के गायब होने जैसे रहस्यमय दृश्यों को तकनीक की मदद से बिल्कुल वैसा ही दिखाया जाएगा जैसा त्रेता युग में हुआ था।

Share
अगला लेख → World Cup 2023 : दिल्ली में आज होगा ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *