मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

Lucknow News : जनेश्वर मिश्र पार्क में खिलेंगे 407 प्रजातियों के गुलाब

Lucknow News : जनेश्वर मिश्र पार्क में खिलेंगे 407 प्रजातियों के गुलाब

लखऩऊ : गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में जल्द ही 407 प्रजातियों के गुलाब खिलेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्क में लगभग 30 एकड़ में राष्ट्रीय स्तर की गुलाब वाटिका विकसित की जा रही है। इसके तहत प्रथम चरण में लगभग 04 एकड़ क्षेत्रफल में प्लांटेशन का कार्य किया गया है। इसमें गुलाब की अलग-अलग 407 प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

इस वाटिका के विकसित होने से देश भर में गुलाब की इतनी विविधता वाले रोज गार्डेन में उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से दर्ज हो जाएगा। सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित की जा रही इस वाटिका में गुलाब की देसी व विदेशी प्रजातियों के पौधे लगाये गये हैं। जल्द ही इनमें फूल खिलना शुरू हो जाएंगे और जनेश्वर मिश्र पार्क गुलाब की खुशबू से महकेगा।

Share
अगला लेख → ऑस्ट्रेलिया में हुआ बड़ा साइबर हमला, इंटरनेट समेत फोन सेवाएं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *