मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP : राम नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू , लाखों की संख्या में पहुंचें श्रद्धालु

UP : राम नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू , लाखों की संख्या में पहुंचें श्रद्धालु

राम नगरी अयोध्या में सोमवार आधी रात से 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई. लाखों श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. धर्मनगरी अयोध्या के करीब 45 किमी लंबे परिक्रमा पथ पर लाखों कदम एक साथ चल रहे हैं। यह परिक्रमा हर वर्ष कार्तिक अक्षय नवमी तिथि को आयोजित की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार अक्षय नवमी के दिन कर्मों का क्षय नहीं होता अर्थात उनका अंत नहीं होता इसलिए अक्षय नवमी के दिन लोग धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, पुण्य दान और व्रत करते हैं।

परिक्रमा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये हैं. 14 कोष 45 किमी परिक्रमा मार्ग पर व्यापक तैयारी की गयी है. जल सुरक्षा के लिए निजी गोताखोरों को तैनात किया गया है।

उनके साथ जल पुलिस एसडीआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है. पूरे क्षेत्र को 5 जोन में बांटा गया है, एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो सब सेक्टर, 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं. परिक्रमा पथ पर जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जरूरत के मुताबिक मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें और लोगों ने बड़े पैमाने पर भंडारे का भी आयोजन किया है.

Share
अगला लेख → मनीष सिसोदिया को कोर्ट सें नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 11…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *