मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

Petrol Diesel Price : UP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल , जानें कितनें बढ़े दाम

Petrol Diesel Price :  UP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल , जानें कितनें बढ़े दाम

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव आया. 24 नवंबर को WTI क्रूड की कीमत में 0.56 फीसदी या 0.43 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई थी.

इसके साथ ही WTI क्रूड की कीमत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 फीसदी या 0.23 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 81.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है.

यूपी  के इन शहरो में बढ़ें दाम

यूपी के आगरा में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 16 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.63 रुपये और 89.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, प्रयागराज में पेट्रोल 80 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं, डीजल 78 पैसे बढ़कर 90.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वहीं, नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 6 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.65 रुपये और 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। बुलंदशहर में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 97.30 रुपये और डीजल 28 पैसे बढ़कर 90.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Share
अगला लेख → राशिद खान की पीठ की सर्जरी हुई सफल, शुभचिंतकों का किया धन्यव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *