मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राशिद खान की पीठ की सर्जरी हुई सफल, शुभचिंतकों का किया धन्यवाद

राशिद खान की पीठ की सर्जरी हुई सफल, शुभचिंतकों का किया धन्यवाद

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के घुटने की सर्जरी हुई है, जहां राशिद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है. राशिद की ये फोटो अस्पताल की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सर्जरी ठीक है और अब रिकवरी की राह पर हूं।

मैं मैदान पर वापसी के लिए बेताब हूं।’ राशिद खान पीठ की सर्जरी के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) के इस सीजन से हट गए हैं। वह बीबीएल में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के लिए खेलते हैं। बीबीएल का 13वां सीजन 7 दिसंबर से शुरू होगा. फाइनल 24 जनवरी को खेला जाएगा.

वहीं राशिद के नाम वापस लेने की जानकारी एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 23 नवंबर को एक्स (ट्विटर) के जरिए दी थी. स्ट्राइकर्स के क्रिकेट महाप्रबंधक टिम नील्सन ने कहा, राशिद स्ट्राइकर्स का एक प्रिय सदस्य और प्रशंसकों का पसंदीदा है, जो सात साल से हमारे साथ है। उनकी कमी इस सीजन में खलेगी. बता दें राशिद 2017 से बीबीएल में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अब तक खेले 69 मैचों में 6.44 की इकॉनमी रेट से 98 विकेट लिए हैं।

Share
अगला लेख → फिल्ममेकर राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में हार्टअटैक से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *