मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा ब्रेक , 15 दिसंबर ये आदेश होगा लागू होगा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा ब्रेक , 15 दिसंबर ये आदेश होगा लागू होगा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का फैसला किया गया है। दरअसल, सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है। जिसके कारण दुर्घटना की घटनाएं बढ़ जाती हैं. वहीं, अगर कार तेज गति में हो तो दुर्घटना का खतरा अधिक होता है। अब कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर कारों और हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा और ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों की गति 60 किमी प्रति घंटा करने का निर्णय लिया गया है. । है

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति कम करने का आदेश 15 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वहीं, अगर कोई वाहन तय गति से अधिक स्पीड में चलाएगा तो उसका चालान किया जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। पिछले साल भी ओवर स्पीडिंग के चलते हजारों गाड़ियों के चालान काटे गए थे.

कोहरे के कारण हुई दुर्घटनाएं

बता दें कि कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई हादसे हो चुके हैं. इसी साल 10 जनवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां टकराई थीं, जिसमें करीब 24 लोग घायल भी हुए थे. इसके अलावा 9 जनवरी को भी दो कारें आपस में टकरा गई थीं. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये. इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे पर कई हादसे भी हो चुके हैं.

Share
अगला लेख → Varanasi : काशी से अयोध्या तक मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, 17 दिस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *