मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर,खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर,खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

नई दिल्ली- भारत में हैंडबॉल को नई ऊर्जा और व्यापक दर्शक आधार और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के बीच तीन वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत प्रसार भारती अगले तीन वर्षों तक एचएआई द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का निर्माण और प्रसारण करेगा। ये प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, वेव्स ओटीटी और प्रसार भारती के अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा. आनन्देश्वर पांडेय ने प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल की उपस्थिति में अंतिम रुप दिया।

प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत सहगल ने इसे एक नई शुरुआत करार देते हुए कहा कि हैंडबॉल में देश की जबरदस्त प्रतिभा है, जिसे अब एक राष्ट्रीय मंच और नया विस्तार मिलेगा। हमें भरोसा है कि भारत के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उभरकर सामने आएंगे। वही प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि यह साझेदारी प्रसार भारती की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत वह गैर-परंपरागत और उभरते खेलों को भी वही दृश्यता देना चाहता है जो क्रिकेट या हॉकी जैसे खेलों को मिलती है। हमारे नेटवर्क और राष्ट्रीय पहुंच के ज़रिये हैंडबॉल को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा।

डीडी स्पोर्ट्स पर नियमि कवरेज से देश के युवाओं में रुचि और भागीदारी बढ़ेगी और खेल का विकास नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा, महासचिव तेजराज सिंह ने कहा कि प्रसार भारती के सहयोग से हैंडबॉल अब देश के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा। इस पहल से प्रतिभाओं की खोज और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन दोनों को मजबूती मिलेगी।

Share
अगला लेख → "टेकऑफ के बाद दोनों इंजन बंद, फ्यूल कटऑफ स्विच का चौंकाने वा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *