मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

Ayodhya : अब सरयू में कीजिए वॉटर मेट्रो से सफर

Ayodhya : अब सरयू में कीजिए वॉटर मेट्रो से सफर

अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब वॉटर मेट्रो के जरिए सरयू नदी में जल विहार का आनंद ले सकेंगे. अयोध्या में पर्यटन को और समृद्ध करने और जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक वॉटर मेट्रो का संचालन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में वॉटर मेट्रो का उद्घाटन किया.

तकनीकी सहायक बी गुप्ता ने बताया कि सरयू तट पर संत तुलसी घाट से आधुनिक सुविधाओं से लैस वॉटर मेट्रो गुप्तार घाट तक करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करेगी. जिसमें एक साथ करीब 50 यात्री जलविहार का आनंद ले सकेंगे। यह वॉटर मेट्रो पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाएगी। अयोध्या में चलने वाली वॉटर मेट्रो में 50 सीटें हैं, जो दोनों तरफ लगाई गई हैं। फाइबर से बनी ये सीटें मजबूती से लगी हुई हैं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। कोचीन शिपयार्ड में बनी यह वॉटर मेट्रो सरयू नदी पर एक क्रूज की तरह दिखेगी। मेट्रो पूरी तरह वातानुकूलित है. उन्होंने कहा कि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, बंदरगाह, परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक दोनों बिंदुओं पर सरयू तटीय जेटी की स्थापना की है, जहां जल मेट्रो के लिए चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं और यात्री यहां से उतर सकते हैं। वॉटर मेट्रो पर करेंगे सफर.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : जल्द भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची , हारी हुई स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun