10.2.24
CM योगी आज तीन बजे सदन में बोलेंगे,विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे -दिल्ली : PM मोदी आज VC के ज़रिये,विकसित भारत, विकसित गुजरात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे – लोकसभा-राज्यसभा में आज श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चर्चा होगी – दिल्ली :विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के कार्यालय में बैठक की – मुंबई NCB के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के ख़िलाफ़ ED ने मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया,वानखेड़े ने मुंबई में तैनात रहते बहुत से रायते फैलाये थे – दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज सदन मोदी हैट्रिक लिखा वेश पहन कर पहुँचे,बोले-तीसरी बार मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार – पाकिस्तान चुनाव : संसदीय चुनाव में इमरान ख़ान से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक सीटें जीतीं