12.1.24
CM योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती/युवा दिवस के स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट टैबलेट का वितरण किया – PM मोदी ने नासिक में रोड शो किया-PM मोदी आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे – PM मोदी आज मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का लोकार्पण करेंगे- विपक्षी गठबंधन में आज कांग्रेस और AAP सीट शेयरिंग पर बैठक करेंगे- PM मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया- मैं श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ग्यारह दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूँ,प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का पालन मेरा सौभाग्य है,मैं देश-विदेश से मिल रहे आशीर्वाद से अभीभूत हूं – DCM केशव मौर्य आज उन्नाव के दौरे पर रहेंगे,संगठन की बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे- उत्तर भारत में पारा गिरा,ज़बरदस्त ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त,मौसम विभाग का अनुमान कोहरा,पहाड़ों पर बर्फ़बारी जारी रहेगी – लाल सागर मार्ग में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हमलों के बाद US और UK ने यमन में हौसी विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किये – प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण मामले पर अखिलेश यादव का बयान- सच्चाई सामने आई की हमे कोई न्योता नही मिला