14.12.23
CM योगी आज आज़मगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता करेंगे ,PM के आगामी दौरे के मद्देनज़र,आज़मगढ़ से काशी जायेंगे CM,तैयारियों का जायज़ा लेंगे – दिल्ली : संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गृह मंत्रालय ने जाँच के आदेश दिये,कमेटी बनाई,आज टीम संसद जायेगी,दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया – संसद की सुरक्षा में चूक का मामला-विपक्ष के नेता आज राष्ट्रपति से मिलेंगे,विपक्षी गठबंधन इस मुद्दे पर बैठक भी करेगा – अयोध्या एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को आयेगी पहली फ्लाइट,इंडिगो की फ्लाइट सुबह दस बजे दिल्ली से चलेगी सवा ग्यारह पहुँचेगी अयोध्या – पूर्वी सिक्किम में ख़राब मौसम में फँसे आठ सौ से अधिक टूरिस्टs को सेना ने बचाया – दिल्ली : लोकसभा में आज तीन नये क्रिमिनल बिल पर बहस होगी – मध्य प्रदेश : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज,LOP चुनेंगे कांग्रेस विधायक – उत्तराखण्ड-जम्मू कश्मीर-हिमाचल में कड़ाके की ठंड- डल झील का पानी जमा,पहाड़ों पर बर्फ़बारी का असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी – इंटरनेशनल : श्रीलंका नेवी ने एक सप्ताह में दूसरी दफ़े भारतीय मछुवारों को हिरासत में लिया,छः मछुवारे हिरासत में लंका नेवी की हिरासत में – USA ने चाइना और फ़िलीपींस तनाव पर फ़िलीपींस के साथ अपना समर्थन दोहराया,बाईडेन ने चिंता व्यक्त की