18.1.24
अयोध्या : आज एक बजकर बीस मिनट पर संकल्प के बाद विधि विधान से पूजा आरंभ होगी,गणेश अंबिका पूजन से लेकर मूर्ति के जलाधिवास ,गन्धादिवास ,सायंकालिक,पूजन आरती पर संपन्न होगी – लखनऊ : CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पास,लोकभवन में होगी बैठक -भाजपा नेता दारा सिंह चौहान आज करेंगे MLC हेतु नामांकन,CM योगी,DCM ब्रजेश पाठक,DCM केशव मौर्य,भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत तमाम नेता रहेंगे मौजूद -दिल्ली : PM मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे -दिल्ली : ED ने CM केजरीवाल को आज पुनः बुलाया,शराब नीति घोटाले में ED ने केजरीवाल को चौथा समन भेजा है – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज शिवसागर से आरंभ हुई -उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी,कोहरे से ट्रेन,फ्लाइट संचालन पर बुरा असर – पाकिस्तान- ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के कई क्षेत्रों में हमले का दावा किया