18.3.25
PM मोदी ने सोमवार की शाम रायसीना डायलॉग का शुभारंभ किया-दिल्ली : PM मोदी ने सोमवार रात न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन के साथ गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका – लखनऊ : CM योगी से आज IPL लखनऊ टीम के सदस्यों ने भेंट की ,CM ने दी जीत की शुभकामनाएँ – दिल्ली : HM अमित शाह ने वरिष्ठ भाजपा नेता/पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये,कहा- वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। चाहे अटल जी की सरकार में मंत्री के रूप में विकास कार्यों को गति देना हो या ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर संगठन को सशक्त बनाना हो, उन्होंने हमेशा अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया -लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल के नेजा मेला की अनुमति नहीं मिलने पर कहा- भाजपा हर मिली जुली संस्कृति, हर भाईचारे को खत्म कर रही है,मेले में हर धर्म जाति के लोग मिलते हैं। अगर वे कुंभ की तारीफ कर सकते हैं तो किसी और मेले की तारीफ क्यों नहीं कर सकते? हम एक दूसरे से जो मिल कर रहते थे, सारे धर्म के लोग मिल कर रहते थे, वे भाजपा को पसंद नहीं आ रहा है !! उक्त बयान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा नेता फ़ख़रूल हसन चांद द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में शिरकत करने के बाद दिया – लखनऊ :सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी की दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की – IPL विशेष – टोरेंट ने गुजरात टाइटंस में 67% प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया पूरा