मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

लोधेश्वर धाम पहुंचे सीएम योगी, महादेव का किया अभिषेक; निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण, करोड़ों की योजनाओं के लाभ बांटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोधेश्वर धाम में भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया, बच्चों का अन्नप्राशन कराया, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता, स्वीकृति पत्र और टूल किट प्रदान किए।

लोधेश्वर धाम पहुंचे सीएम योगी, महादेव का किया अभिषेक; निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण, करोड़ों की योजनाओं के लाभ बांटे

बाराबंकी, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया, जहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर धाम के निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

लोधेश्वर धाम पहुंचे सीएम योगी, महादेव का किया अभिषेक; निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण, करोड़ों की योजनाओं के लाभ बांटे

इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया, उन्हें खिलौने और चॉकलेट वितरित किए तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की। इस दौरान बाराबंकी के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, स्वीकृति पत्र, चेक और टूल किट वितरित किए। इनमें कृषि यंत्र योजना के तहत किसानों को चार-चार लाख रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच लाख रुपये, ओडीओपी योजना के अंतर्गत 21 लाख रुपये, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत करोड़ों रुपये की सहायता, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत अनुदान, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति पत्र तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग,भारी क्षति का अनुमान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 82% 💨 4 km/h
Dehradun