Posted By : Admin

Maharashtra Assembly Elections : BJP ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में नागपुर-पश्चिम से सुधाकर कोहले और नागपुर-उत्तर से मिलिंद पांडुरंग माने को उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होंगे, और इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पार्टी ने नागपुर-मध्य से प्रवीण प्रभाकरराव दटके, सावनेर से आशीष रंजीत देशमुख, कटोल से चरणसिंग ठाकुर, आर्वी से सुमित वानखेड़े, साकोली से अविनाश ब्राह्मणकर, चंद्रपुर से किशोर जोरगेवार, वसई से स्नेहा दुबे, बोरीवली से संजय उपाध्याय, वर्सोवा से भारती हेमंत लव्हेकर और लातूर शहर से अर्चना चाकुरकर को टिकट दिया है।

इसके अलावा, कराड उत्तर से मनोज घोरपड़े, मालशिरस से राम सतपुते, आष्टी से सुरेश धस, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह और मुर्तिजापुर से हरीश पिंपले को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले, भाजपा ने शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी और पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया था।

अब तक भाजपा ने कुल 146 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार और अतुल सावे जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी टिकट मिला है।

महाराष्ट्र में भाजपा महायुति गठबंधन का हिस्सा है और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है।

Share This