Posted By : Admin

Hapur : 2024 में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया मोड़

आज वर्ष 2024 का आखिरी दिन है और इस वर्ष हरदोई जनपद को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इनमें सबसे बड़ी सौगात नर्सिंग कॉलेज की स्थापना रही, जो जिले के लोगों की एक लंबी मांग थी। लोग लंबे समय से चाहते थे कि हरदोई में एक ऐसा मेडिकल कॉलेज बने, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ जाने की आवश्यकता न पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत, और हरदोई के विधायक तथा आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों से हरदोई में मेडिकल कॉलेज की स्थापना संभव हो पाई। इसके साथ-साथ, मेडिकल शिक्षा की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हरदोई के पास स्थित टड़ियावा ब्लॉक के गौरा डंडा गांव में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां अब मेडिकल के छात्र-छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

नर्सिंग कॉलेज का निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस गांव में पहले मेडिकल कॉलेज और अब नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों संस्थाओं के बनने से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न होंगे।

निर्माण कार्य कर रही संस्था के अवर अभियंता, अखिलेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया गया था। शासन ने 2 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया है और अब तक करीब 25% कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि जून 2025 तक इस कार्य को पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

Share This