Posted By : Admin

प्रयागराज में नजर आईं ‘सबसे सुंदर साध्वी’, जिनका नाम है हर्षा रिछारिया, पढ़िए इनकी असली कहानी

प्रयागराज महाकुंभ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। महाकुंभ के पहले ही दिन करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। इसी दौरान एक साध्वी की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चित हो रही हैं, जिनके बारे में लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग इन्हें ‘सबसे सुंदर साध्वी’ और ‘महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी’ कहकर सराह रहे हैं। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये साध्वी कौन हैं और कहां से आई हैं? इनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। अब हम आपको इन साध्वी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

‘सबसे सुंदर साध्वी’ कौन हैं? इन साध्वी का नाम एंकर हर्षा रिछारिया है। ये निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं और खुद को साध्वी, सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर के रूप में पेश करती हैं। हर्षा रिछारिया ने आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज को अपना गुरु बताया है। ये वर्तमान में उत्तराखंड में रह रही हैं, लेकिन इनका संबंध भोपाल (मध्य प्रदेश) से है। हर्षा रिछारिया खुद को हिंदू सनातन शेरनी भी मानती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 667K फॉलोअर्स हैं और इनके प्रोफाइल पर रील्स, वीडियो और तस्वीरें खूब पोस्ट होती हैं। इनकी कई पोस्ट आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज के साथ भी हैं। फिलहाल इनकी वीडियो महाकुंभ में अखाड़े के साथ आते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनकी वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, और सोशल मीडिया पर इन्हें ‘सबसे सुंदर साध्वी’ का उपनाम मिल रहा है।

Share This