Posted By : Admin

UP : अग्रसेन कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम , छात्रों को किया गया सम्मानित

लखनऊ के मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सत्या सेवा संस्थान के ट्रस्टी आलोक गुप्ता द्वारा अपनी स्वर्गीय माताजी सत्या मित्तल की याद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और स्वेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और मंत्री नरेश अग्रवाल का विशेष योगदान था।

इस समारोह में अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लोकराम अग्रवाल, मंत्री मनोज हवेलिया, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के मंत्री सुधीर हलवासिया और कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित थे। इसके अलावा विद्यालय में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किए। अरुण शर्मा, अनुराग यादव, शिवम् सिंह और प्रियांशु जैसे मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रबंधक नरेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. के.के. तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षकों की भी अहम भूमिका रही। प्रवक्ता हरिशंकर, प्रेम शंकर शास्त्री, मोनिका वैश्य, गौरवराज, दीक्षा गोयल, सिंधुलता श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप सिंह और आर.के. शुक्ला ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिवाकर विक्रम सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. के.के. तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनोद कृष्ण सिंघल, अशोक कुमार अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल और ईश्वर चंद्र गर्ग सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This