पश्चिम रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच 25 और 26 जनवरी को दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह कदम कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर बढ़ते हवाई किराए को देखते हुए उठाया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत हो सकेगी। दोनों शहरों के बीच फ्लाइट का किराया इन दिनों आसमान छू रहा है, इसलिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
ट्रेनें कब चलेंगी?
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों विशेष ट्रेनें 25 और 26 जनवरी को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के चलते यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6:15 बजे रवाना होंगी और अहमदाबाद के लिए निर्धारित समय पर पहुंचेंगी। 25 जनवरी को ट्रेन दोपहर 2 बजे और 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में, ये ट्रेनें अहमदाबाद से सुबह 1:40 बजे चलेंगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेंगी।
ट्रेन रूट और स्टेशनों की जानकारी
दोनों ट्रेनें निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेंगी:
- बोरीवली
- वापी
- उधना
- सूरत
- भरूच
- वडोदरा
- गेरतपुर
फ्लाइट का किराया बढ़ा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की वजह से मुंबई और अहमदाबाद के बीच हवाई किराया काफी बढ़ चुका है। इसके अलावा, रेलवे ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को होने वाले कॉन्सर्ट के लिए उपनगरीय लोकल ट्रेनों का भी प्रबंध किया है, जो गोरेगांव और नेरुल स्टेशन के बीच चलेंगी। ये लोकल ट्रेनें केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए होंगी।
टिकट बुकिंग
पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जाने वाली विशेष ट्रेनों के टिकट बुक माई शो के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

