Posted By : Admin

IND और ENG के बीच पहले T20I के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान, 4 तेज पेसर्स को चुना गया

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। टीम ने कोलकाता की पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी प्लेइंग-11 में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को पहले मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। उनकी जगह फिल सॉल्ट को विकेटकीपिंग सौंपा गया है, जबकि बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। बेन डकेट के साथ फिल सॉल्ट पारी की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, तेज गेंदबाजों के रूप में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, गस एटकिन्सन और जेमी ओवरटन को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Share This