Posted By : Admin

Lucknow : बिजलीकर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को लेकर बिजली कर्मचारियों ने आज शक्तिभवन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारियों ने “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।

इससे पहले, बुधवार को भी बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज सुबह, बड़ी संख्या में कर्मचारी शक्ति भवन पहुंचे और न सिर्फ निजीकरण के खिलाफ, बल्कि यूपी पावर कारपोरेशन द्वारा कंसल्टेंट चयन के लिए आयोजित प्री-बिडिंग कांफ्रेंस का भी विरोध किया। संघर्ष समिति के अधिकारियों का कहना था कि हाईकोर्ट के 5 दिसंबर 2024 के फैसले के बावजूद पावर कारपोरेशन प्रबंधन और सरकार ने अब तक इस गंभीर मामले पर संघर्ष समिति से कोई बातचीत नहीं की। वे यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान नहीं कर रहा है।

संघर्ष समिति का कहना है कि निजीकरण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने से पहले सरकार को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आगरा और ग्रेटर नोएडा जैसे अन्य स्थानों पर हुए निजीकरण के असफल प्रयासों पर विचार करते हुए संघर्ष समिति से संवाद करना चाहिए।

Share This