Posted By : Admin

स्टीव स्मिथ का सपना हुआ पूरा, श्रीलंका के खिलाफ 10,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने। स्टीव स्मिथ ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की।

यह स्मिथ का वह सपना था, जो भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिर्फ एक रन से पूरा नहीं हो सका था, लेकिन अब उन्होंने इसे पूरा कर लिया है। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।

स्मिथ ने इस उपलब्धि को अपनी 205वीं पारी में हासिल किया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। उनसे पहले रिकी पोंटिंग ने 196वीं पारी में यह कारनामा किया था। अब स्मिथ, रिकी पोंटिंग (13,378), एलन बॉर्डर (11,174), और स्टीव वॉ (10,927) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्मिथ ने अपनी 115वीं टेस्ट मैच के बाद यह उपलब्धि प्राप्त की, जो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल करता है।

Share This