Posted By : Admin

नायब सैनी ने बोतल से केजरीवाल को जवाब दिया, दिल्ली और हरियाणा की यमुना में अंतर दिखाया

यमुना नदी में मिलाए जा रहे जहर का मुद्दा अब और गरमाता जा रहा है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। उन्होंने एक पानी की बोतल हाथ में लेते हुए दावा किया कि यह दिल्ली का पानी है, जिसे दिल्लीवाले पीने के लिए मजबूर हैं। दूसरी ओर, उन्होंने अपनी बोतल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह स्वच्छ पानी है, जो हरियाणा से आ रहा है। सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

एक दिन पहले ही केजरीवाल ने सैनी को चुनौती दी थी कि वे दिल्ली में आने वाले पानी को पीकर दिखाएं। इसके जवाब में, सैनी ने यमुना नदी का पानी एक बोतल में भरकर कहा कि दिल्लीवासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल सामूहिक नरसंहार की बात कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए केवल केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं, कोई और नहीं।

सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में यमुना नदी की सफाई नहीं की है और अब दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फरीदाबाद में सामूहिक नरसंहार की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि यमुना नदी में रसायन और गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे साफ नहीं किया जा रहा है, और इसके लिए वे दूसरों को दोष दे रहे हैं

Share This