अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कोच लियोनेल स्कोलोनी ने उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों के लिए 33 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम की घोषणा की है। इस टीम में कप्तान लियोनेल मेसी को भी शामिल किया गया है। स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिससे टीम को नई ऊर्जा और संभावनाएं मिल रही हैं।
इस टीम में 17 वर्षीय प्रतिभाशाली स्ट्राइकर क्लाउडियो एचेवेरी को जगह दी गई है, जो साउथ अमेरिका अंडर-20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हाल ही में मैनचेस्टर सिटी से जुड़े हैं। इसके अलावा, 21 वर्ष से कम उम्र के निकोलस पाज, बेंजामिन डोमिंग्वेज और सैंटियागो कास्त्रो जैसे युवा खिलाड़ियों को भी इस प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है।
वर्तमान में, अर्जेंटीना 12 मैचों में 25 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन टेबल में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे 20 अंकों के साथ पीछे है। अर्जेंटीना को 21 मार्च को मोंटेवीडियो के सेंटेनारियो स्टेडियम में उरुग्वे के खिलाफ और 25 मार्च को ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंटल स्टेडियम में ब्राजील के खिलाफ खेलना है।
अर्जेंटीना की प्रारंभिक टीम:
गोलकीपर:
- एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला)
- गेरोनिमो रूली (ओलंपिक मार्सिले)
- वाल्टर बेनिटेज (पीएसवी आइंडहोवन)
डिफेंडर:
- नहुएल मोलिना (एटलेटिको मैड्रिड)
- गोंजालो मोंटिएल (रिवर प्लेट)
- क्रिस्टियन रोमेरो (टोटेनहम)
- जर्मेन पेजेला (रिवर प्लेट)
- लियोनार्डो बालेरडी (ओलंपिक मार्से)
- जुआन फोयथ (विलारियल)
- निकोलस ओटामेंडी (बेनफिका)
- फैकुंडो मदीना (लेंस)
- निकोलस टैग्लियाफिको (ओलंपिक ल्यों)
- फ्रांसिस्को ओर्टेगा (ओलंपियाकोस)
मिडफील्डर:
- लिएंड्रो पेरेडेस (रोमा)
- एंज़ो फर्नांडीज (चेल्सी)
- रोड्रिगो डी पॉल (एटलेटिको मैड्रिड)
- एक्सक्विल पलासियोस (बायर लेवरकुसेन)
- एलेक्सिस मैक एलिस्टर (लिवरपूल)
- जियोवानी लो सेल्सो (रियल बेटिस)
- मैक्सिमो पेरोन (कोमो)
- गिउलिआनो शिमोन (एटलेटिको मैड्रिड)
- बेंजामिन डोमिंग्वेज (बोलोग्ना)
- थियागो अल्माडा (ओलंपिक ल्योन)
फॉरवर्ड:
- एलेजांद्रो गार्नाचो (मैनचेस्टर यूनाइटेड)
- निकोलस गोंजालेज (जुवेंटस)
- लियोनेल मेसी (इंटर मियामी)
- निकोलस पाज (कोमो)
- क्लाउडियो एचेवेरी (मैनचेस्टर सिटी)
- पाउलो डायबाला (रोमा)
- जूलियन अल्वारेज (मैनचेस्टर सिटी)
- लुटारो मार्टिनेज (इंटर मिलान)
- सैंटियागो कास्त्रो (बोलोग्ना)
- एंजेल कोरिया (एटलेटिको मैड्रिड)
मेसी शीर्ष स्कोरर बने
फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर के साउथ अमेरिका रीजन में लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 6 गोल दागे हैं। वहीं, उरुग्वे के डार्विन नुनेज 5 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अर्जेंटीना की इस नई और संतुलित टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह आगामी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करेगी।

