Posted By : Admin

Lucknow : होटल में मिली विदेशी महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को उज्बेकिस्तान की एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 43 वर्षीय एगंबरडिएवा जेबो खिदिरोबना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

यह घटना विजयंत खंड स्थित अतिथि इन होटल की है। बताया जा रहा है कि उज्बेकिस्तानी महिला 2 मार्च को एक युवक सतनाम के साथ होटल में ठहरी थी। हालांकि, 6 मार्च को सतनाम होटल छोड़कर चला गया, जिसके बाद वह महिला अकेली रह रही थी।

सोमवार को होटल के कर्मचारियों ने उसे पानी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया था। लेकिन मंगलवार को जब कर्मचारी कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और कोई जवाब नहीं मिला। जब मास्टर की से दरवाजा खोला गया, तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

Share This