चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही पूरी तरह नाकाम रहे। अब दोनों टीमें 18 मार्च को डुनेडिन में होने वाले दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश होगी कि जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी की जाए।
भारत में कहां देखें दूसरा टी20 मैच?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 6:15 बजे होगा, जबकि मुकाबला 6:45 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, सोनीलिव ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, जिसे देखने के लिए फैंस को अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा।
पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों
इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जिनमें बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस कारण सलमान अली आगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल संभाल रहे हैं। पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद कमजोर साबित हुई और पूरी टीम मात्र 91 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।
दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान टीम:
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, ओमैर यूसुफ, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, सुफियान मुकीम
न्यूजीलैंड टीम:
टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स, विलियम ओ’रूर्के

