दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-एनसीआर से देहरादून के लिए एक नया 8-लेन एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है, जिससे सफर और भी सुगम हो जाएगा। यह नया एक्सप्रेस-वे करीब 148 किलोमीटर लंबा होगा और इसे खासतौर पर वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
गंगा नहर के किनारे बनेगा एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेस-वे गंगा नहर के किनारे बनाया जाएगा और इसे अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे के नाम से जाना जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 8700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत ग्रेटर नोएडा से होगी और यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए देहरादून पहुंचेगा।
2013 में बनी थी योजना, अब फिर हुआ काम शुरू
इस परियोजना की योजना 2013 में बनाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह अटक गई थी। अब सरकार ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया है। गंगा नहर के किनारे बनने वाला यह 8-लेन एक्सप्रेस-वे न केवल ट्रांसपोर्ट सुविधा को बेहतर बनाएगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
रूट और लिंक एक्सप्रेस-वे
इस एक्सप्रेस-वे का मार्ग ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर सनौता, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, पुरकाजी होते हुए उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचेगा और फिर देहरादून से जुड़ेगा। इसके अलावा, इस परियोजना के तहत 23.5 किलोमीटर लंबा एक लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाएगा, जो मेरठ के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को DFC टर्मिनल फैसिलिटी और मेरठ एयरपोर्ट से जोड़ेगा।
सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे को नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बन जाने से न केवल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बल्कि मथुरा, आगरा और अलीगढ़ के यात्रियों को भी देहरादून जाना आसान हो जाएगा।

