भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, 7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल युद्ध की संभावना के मद्देनज़र की जा रही है, और इसे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में सायरन की आवाज़ सुनाई देगी, और ये मॉक ड्रिल कुछ समय तक चलेगी। आइए जानते हैं, किस जिले में कब और किस समय सायरन बजेगा:
केटेगरी (A)
- नरोरा (बुलंदशहर) – शाम 4 बजे
केटेगरी (B)
- कानपुर – 9:30 AM / 4 PM
- आगरा – रात 8 बजे
- प्रयागराज – शाम 6:30 बजे
- गाजियाबाद – 10 AM / 8 PM
- झांसी – 4 PM
- लखनऊ – रात 7 बजे
- मथुरा – रात 7 बजे
- मेरठ – 4 PM
- सहारनपुर – 4 PM
- बक्शी का तालाब – गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस मॉक ड्रिल को मीडिया कवर नहीं करेगा।
- चंदौली – रात 7 बजे
- सरसावा – 4 PM
- बरेली – रात 8 बजे
- गोरखपुर – शाम 6:30 बजे
- मुरादाबाद – दोपहर 12 बजे
- वाराणसी – समय निर्धारित नहीं हुआ
केटेगरी (C)
- बागपत – रात 7 बजे
- मुजफ्फरनगर – समय निर्धारित नहीं हुआ
प्रयागराज जिले में मॉक ड्रिल:
प्रयागराज में शाम 7 बजे ब्लैकआउट के दौरान मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, प्रशासन और सेना के अधिकारी आपदा प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगे। मंगलवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न विभागों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आपदा से निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया गया।
इटावा जिले में मॉक ड्रिल:
इटावा जिले में 7 मई को रात 8:00 से 8:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
अयोध्या में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल:
अयोध्या में, 7 मई की शाम 7:00 से 7:30 बजे तक एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा एजेंसियां आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण करेंगी।इस तरह के अभ्यासों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारी की जाएगी

