Posted By : Admin

IPL 2025 के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी , BCCI ने किया नया ऐलान

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण कुछ मैचों के स्थगित होने के बाद अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबलों का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी दी है कि टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और इसका समापन 3 जून को फाइनल मैच के साथ किया जाएगा।

मैच क्यों रोके गए थे?
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने का फैसला लिया था। इससे ठीक एक दिन पहले, 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच सुरक्षा कारणों की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति के चलते खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था। लेकिन अब दोनों देशों के बीच हालात सुधरने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

कहां खेले जाएंगे बचे हुए मैच?
आईपीएल 2025 के शेष 17 मुकाबले देश के छह शहरों में आयोजित होंगे, जो इस प्रकार हैं:

  • बेंगलुरु
  • दिल्ली
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • जयपुर

नया शेड्यूल:

  • 17 मई – RCB vs KKR – बेंगलुरु
  • 18 मई (दोपहर) – RR vs PBKS – जयपुर
  • 18 मई (रात) – DC vs GT – दिल्ली
  • 19 मई – LSG vs SRH – लखनऊ
  • 20 मई – CSK vs RR – दिल्ली
  • 21 मई – MI vs DC – मुंबई
  • 22 मई – GT vs LSG – अहमदाबाद
  • 23 मई – RCB vs SRH – बेंगलुरु
  • 24 मई – PBKS vs DC – जयपुर
  • 25 मई (दोपहर) – GT vs CSK – अहमदाबाद
  • 25 मई (रात) – SRH vs KKR – दिल्ली
  • 26 मई – PBKS vs MI – जयपुर
  • 27 मई – LSG vs RCB – लखनऊ

प्लेऑफ कार्यक्रम:

  • क्वालिफायर 1 – 29 मई
  • एलिमिनेटर – 30 मई
  • क्वालिफायर 2 – 1 जून
  • फाइनल – 3 जून

प्लेऑफ मैचों के आयोजन स्थलों की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

सेना को बीसीसीआई की श्रद्धांजलि
बीसीसीआई ने आईपीएल की सुरक्षित बहाली सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षाबलों का आभार जताया है। बोर्ड ने कहा कि भारतीय सेनाओं की बहादुरी और समर्पण की बदौलत ही यह टूर्नामेंट दोबारा संभव हो सका है, और हम उनके योगदान को नमन करते हैं।

Share This