Posted By : Admin

यूपी में देर रात अफसरों के तबादले, इन जिलों के जिलाधिकारी हटाए गए – जानें कौन कहां गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादले में चार जिलों—महराजगंज, बलिया, पीलीभीत और हरदोई—के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं तबादले से जुड़ी पूरी जानकारी:

जिन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए:

  • मंगला प्रसाद सिंह – अब तक हरदोई के डीएम थे, अब बलिया के डीएम बनाए गए हैं।
  • अनुनय झा – अब तक महाराजगंज के डीएम थे, अब हरदोई के डीएम होंगे।
  • संतोष कुमार शर्मा – अभी तक अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त, अयोध्या थे, अब महराजगंज के डीएम नियुक्त किए गए हैं।
  • ज्ञानेन्द्र सिंह – अब तक यूपी जल निगम (नगरीय) में संयुक्त प्रबंध निदेशक थे, अब पीलीभीत के डीएम बनाए गए हैं।

अन्य प्रमुख तबादले:

  • दीपक कुमार – अपने वर्तमान पद के साथ अब कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • प्रवीण कुमार लक्षकार – बलिया के डीएम पद से हटाकर संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम (नगरीय) बनाया गया।
  • जयेन्द्र कुमार – सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी से अब अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त, अयोध्या होंगे।
  • मृणाली अविनाश जोशी – गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब सिद्धार्थनगर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं।
  • रवीन्द्र कुमार-1 – अब कृषि, विपणन, विदेश व्यापार एवं कृषि शिक्षा विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • संजय कुमार सिंह – पीलीभीत के डीएम पद से हटकर अब संस्कृति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य बनाए गए।
  • अपूर्वा दुबे – अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से अब निदेशक, सूडा बनीं।
  • कुलदीप मीणा – बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी से अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने।
  • निशा – मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं।
  • प्रेरणा शर्मा – अब विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में नई जिम्मेदारी निभाएंगी।
  • प्रकाश चन्द्र – वाराणसी में ADM (प्रोटोकॉल और कानून व्यवस्था) थे, अब हाथरस के ADM (न्यायिक) बनाए गए।
  • शिव नारायण – हाथरस से बागपत के ADM (न्यायिक) बनाकर भेजे गए।
  • विनीत कुमार सिंह – गोरखपुर के ADM (वि.रा.) से अब गाजियाबाद के ADM (नगर) बने।
  • हिमांशु वर्मा – गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट से अब ADM (वि.रा.) गोरखपुर बने।
  • उत्कर्ष श्रीवास्तव – संतकबीरनगर के SDM से अब गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट होंगे।
  • अलंकार अग्निहोत्री – लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त से अब बरेली के नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए।

यह प्रशासनिक बदलाव उत्तर प्रदेश शासन की प्रशासनिक सुदृढ़ता और क्षेत्रीय प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This