Posted By : Admin

कोहली भी रह गए पीछे, यशस्वी जायसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के सीजन का समापन जीत के साथ किया, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले में टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की, जो आईपीएल के 18 वर्षों के इतिहास में अब तक केवल दूसरी बार देखने को मिली है। यशस्वी का यह सीजन भी उनके लिए शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 14 मुकाबलों में 43 की औसत से कुल 559 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक भी जड़े, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा।

यशस्वी जायसवाल अब आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में पारी की शुरुआत पांच बार बाउंड्री से की है। उन्होंने इससे पहले यह कारनामा आईपीएल 2023 में भी किया था। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग (2014), विराट कोहली (2023), सुनील नारायण (2018) और फिल सॉल्ट (2025) ने एक सीजन में चार बार ऐसा किया था, लेकिन यशस्वी दो बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2025 में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पारी की शुरुआत छक्के से की थी, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले ही गेंद पर चौका लगाया था। इसके अलावा सीजन की शुरुआत में सीएसके के विरुद्ध भी उन्होंने पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई थी।

यशस्वी जायसवाल का अब तक का आईपीएल करियर:

अब तक आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने कुल 66 मैचों की 66 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 34.38 की औसत और 152.86 के स्ट्राइक रेट से 2166 रन बनाए हैं। उनके नाम 15 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा वह अब तक 258 चौके और 92 छक्के भी जड़ चुके हैं। उनकी निरंतरता और आक्रामक शुरुआत उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाती है, जो हर सीजन में कुछ नया और बड़ा कर गुजरने की क्षमता रखते हैं।

Share This