Posted By : Admin

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ अब नेटफ्लिक्स पर, 27 अगस्त से हिंदी समेत पांच भाषाओं में देखिए

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। यह फिल्म 31 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी, जिसके बाद इसे दर्शकों ने घर बैठे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार किया। अब 27 अगस्त 2025 से फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

‘किंगडम’ को तेलुगू भाषा में बनाया गया है, लेकिन इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी डब किया गया है, जिससे यह फैंस के लिए ज्यादा सुलभ हो गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, “सोने, खून और आग के साम्राज्य में… राख से एक नया राजा उभरता है।”

फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा एक तेजतर्रार अंडरकवर एजेंट की भूमिका में नजर आए हैं। साथ ही भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव और अन्य कलाकार भी अभिनय में हैं।

अक्सर एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के प्रशंसकों के लिए ‘किंगडम’ एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। जिन्होंने थिएटर्स में फिल्म नहीं देखी, वे अब नेटफ्लिक्स के जरिए इसे आसानी से देख सकते हैं।

Share This