Breaking-News

रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी

झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस की कार्रवाई के बीच प्रदर्शनकारियों की ओर से चप्पल और पानी की बोतलें फेंके जाने की भी बात सामने आई है। वाटर कैनन से पानी की बौछार किए जाने के बावजूद कई छात्र मौके पर डटे रहे।

प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, छात्रों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया।

मौके पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। प्रदर्शन के चलते विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button