मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

Aditi Rao Hydari ने बॉयफ्रेंड Siddharth संग रचाई शादी

Aditi Rao Hydari ने बॉयफ्रेंड Siddharth संग रचाई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से शादी कर ली है। इस जोड़े ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में तेलंगाना के एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे अदिति और सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को एक नया मोड़ दे दिया है। अदिति राव और सिद्धार्थ की यह दूसरी शादी है। आइए आपको बताते हैं कि शादी कब और कहां हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ आज 27 मार्च, मंगलवार को श्रीरंगपुरम के श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने परिवार के कुछ लोगों के साथ ही ये शादी की है। शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अदिति और सिद्धार्थ अब पति-पत्नी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल आज अपनी शादी का ऐलान कर सकता है और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर सकता है। ग्रेटआंध्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और अदिति आज तेलंगाना के वनपर्थी जिले में स्थित श्रीरंगपुरम के श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। फैंस इस नवविवाहित जोड़े की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

ऐसा कहा जाता है कि सिद्धार्थ और अदिति की मुलाकात 2021 तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर हुई थी। दोनों को एक साथ देखकर फैंस ने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी, लेकिन इस जोड़ी ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, दोनों को अक्सर किसी भी इवेंट में साथ देखा जाता है।

Share This
अगला लेख → रोहित शर्मा IPL 2024 में रचेंगे इतिहास, मुंबई के लिए 200 मैच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 82% 💨 4 km/h
Dehradun