मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

शाहजहांपुर- तस्करों से एक करोड़ की अफीम बरामद 

शाहजहांपुर- तस्करों से एक करोड़ की अफीम बरामद 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ धार पकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी के चलते पुलिस ने एक करोड रुपए की अफीम बरामद की है।  पुलिस ने दो अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम को पंजाब में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है। 

दरअसल कटरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो अफीम तस्कर इलाके से गुजरने वाले हैं। जिसके बाद मलूकापुर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने शंकर और वीरपाल नाम के दो लोगों को रोक कर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस को उनके कपड़ों में छिपी 1 किलो अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए तस्कर सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर इसकी सप्लाई पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कर रहे थे। फिलहाल पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि अफीम तस्कर किन लोगों से अफीम खरीद कर इसकी सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में पुलिस अभी आगे और भी कार्रवाई कर सकती है।

मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार स्वास्थ्य का कहना है कि थाना कटरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली  जब थाना कटरा की पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी मे भ्रमणशील थी तो कल रात में समय करीब 23.30 बजे मलूकापुर रेलवे फाटक से नेशनल हाइवे पर शंकरलाल व वीरपाल को 1 किलो ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड रुपए आकी गई है पूछताछ से जो तथ्य प्रकाश मे आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी

Share
टैग: #upnews
अगला लेख → भाजपा ने 2024 के लिए तैयार किया प्लान,2 करोड़ से ज्यादा लोगो …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *