मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘पंजाब में सुखबीर बादल ने जताई नाराजगी, कहा- ‘बाढ़ के समय केंद्र और पड़ोसी राज्यों ने नहीं की मदद’

‘पंजाब में सुखबीर बादल ने जताई नाराजगी, कहा- ‘बाढ़ के समय केंद्र और पड़ोसी राज्यों ने नहीं की मदद’

चंडीगढ़। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने राज्य के हजारों लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित की है। बाढ़ के कारण लाखों एकड़ फसल बर्बाद हुईं और पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों हरियाणा व राजस्थान पर कड़ा हमला बोला है। उनकी नाराजगी का कारण पंजाब के साथ मदद न करना और बाढ़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाना है।

सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि राज्य की हरियाणा और राजस्थान सरकारें मदद करने की बजाय स्वयं के हित साधने में लगी हैं। सुखबीर ने कहा, “जब पंजाब को पानी चाहिए होता है तब ये सब कुछ मांग लेते हैं, लेकिन जब पंजाब डूब रहा होता है तब कोई भी पंजाब के साथ नहीं खड़ा होता।”

सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डैम और तटबंध के मरम्मत के लिए जरूरी फंड नहीं जारी किया गया, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों की समस्या बढ़ गई। बादल के मुताबिक अगर समय रहते ध्यान दिया गया होता, तो इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने हेलीकॉप्टर सहायता को ड्रामा करार दिया और कहा कि किसानों को असल जरूरत डीजल, ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी सेवाओं की है।

सुखबीर बादल ने बताया कि अकाली दल की ओर से अब तक 100 ट्रक पशु चारा भेजे जा चुके हैं, और अगले दिनों में 500 ट्रक चारे की सेवा दी जाएगी। इसके अलावा, 50 हजार गरीब परिवारों को गेहूं और अनाज भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे और फॉगिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।

पंजाब में करीब 4 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। अकाली दल ने 1 लाख एकड़ फसल की सेवा की है, और फिर 1 लाख एकड़ की देखभाल शुमार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कर रही है। सुखबीर बादल ने बाकी 2 लाख एकड़ फसल की भी सेवा सरकार को करने को कहा है ताकि किसानों को राहत मिल सके।

सुखबीर बादल ने राज्य के लोगों, खासकर पंजाबियों से अपील की है कि वह मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने हमेशा देश के अन्य राज्यों की मदद की है, अब वक्त है कि पंजाब की मदद की जाए।

Share
अगला लेख → 'सुप्रीम कोर्ट ने सिविल विवादों में बढ़ती FIR पर जताई चिंता,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *