मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

90 दिन यूपी में काम किया तो मिलेगीं ये सौगात – यूपी सरकार

90 दिन यूपी में काम किया तो मिलेगीं ये सौगात – यूपी सरकार

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को बड़ी सौगात देने के फैसला किया है प्रदेश के श्रम विभाग ने दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक प्रदेश में 90 दिन तक भवन निर्माण के कामों में मजदूरी कर लेंगे तो वह विभाग की उनके लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं फायदा मिल सकता है।

इसके तहत श्रमिकों के बच्चों की प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की मुफ्त पढ़ाई, बीमारी में सहायता व पांच लाख का बीमा समेत 17 तरह की कई अन्य राहत देने वाली योजनाओं की सुविधा पा सकेंगे। ये सुविधाएं श्रम विभाग की संस्था भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से दी जाएंगी।

90 दिन प्रदेश में काम करने के बाद जिले के श्रम अधिकारी के यहां या जनसुविधा केन्द्र पर अपना 20 रुपए में पंजीकरण और तीन साल तक 20-20 रुपए नवीनीकरण फीस, इस तरह 80 रुपए में पंजीकरण हो जाएगा। श्रमिक को 90 दिन प्रदेश में काम करने का खुद का घोषित प्रमाण पत्र देना होगा।

इसके तहत श्रमिक को अधिकतम दो बच्चों के पैदा होने पर बच्चों के पौष्टिक आहार के लिए लड़का होने 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष और लड़की होने की स्थिति में 15 हजार रुपए दो साल तक मिलेगा वही पहली और दूसरी संतान लड़की होने पर 18 साल तक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 25 हजार और दिव्यांग लड़की होने पर उसके नाम से 50 हजार रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट जमा कराया जाएगा।

श्रमिकों के दो बच्चों को कक्षा एक से लेकर उच्चतम शिक्षा के लिए हर महीने 100 रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक छात्रवृत्ति 25 साल तक मेधावी छात्र-छात्राओं को कक्षा पांच से लेकर उच्च शिक्षा तक चार हजार से 22 हजार रुपए तक सालाना छात्रवृत्ति और श्रमिकों के छह से 14 साल तक के बच्चों को आवासीय विद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई की सुविधा।

Share This
अगला लेख → 22 घंटे बाद हुआ किसान का अंतिम संस्कार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun