मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

22 घंटे बाद हुआ किसान का अंतिम संस्कार

22 घंटे बाद हुआ किसान का अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर – जिले के किसान ने सिसौली के खेत में खडा गन्ना शुगर मिल द्वारा ना लेने से निराश होकर आत्महत्या कर ली मृतक किसान के परिवार को 22 घंटो की जद्दो जहद के बाद इंसाफ मिलने का आश्वाशन मिला है जिसमे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने मुख्य मंत्री से बात चीत कर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर ग्रामीणो की भीड़ को पीड़ित पीड़ित परिवार को 10 लांख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया जिसके बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार कराया गया।

जनपद के थाना भौरा कलां क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी किसान ओमपाल ने गुरुवार को खेतों में पेड से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों का कहना था कि ओमपाल का काफी गन्ना अब तक खेतों में खडा था, जिसके कारण दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कई घंटे तक हंगामा चलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिजनों की मांग के आधार पर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने, गांव में तौल केंद्र फिर से चालू कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे।

आज सुबह ग्रामीणों ने मृतक ओमपाल का शव कस्बे में ही नाले के निकट रखकर फिर से धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उनका आरोप था कि मिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने में आनाकानी की जा रही है। उधर, ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, बुढाना विधायक उमेश मलिक, रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान, भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी किसानों के बीच सिसौली पहुंचे।

किसानों में डीएम के उस बयान से भी असंतोष बढता दिखाई दिया जिसमें आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद होना बताई गई है। जिलाधिकारी ने आज एक वीडियो बयान में कहा था कि प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि किसान ओमपाल की आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद है। हंगामा बढने की सूचना पाकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ सिसौली पहुंचे। मौके पर भारी फोर्स भी तैनात है।

Report – YOGESH

Share
अगला लेख → इन सितारों ने पेरेंट्स की पसंद से की शादी, अरेंज मैरिज कर बस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *