मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP : तीमाररदारों ने जिला अस्पताल के चिकत्सक की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

UP : तीमाररदारों ने जिला अस्पताल के चिकत्सक की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आधी रात में चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि मरीजो के तीमादारों ने बुरी तरह मारपीट की है। जिससे चिकित्सक खून से लहू लोहान हो गए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसपी सिंह के नाक पर गंभीर चोट आई है इसके साथ ही जूनियर डाक्टर व अन्य स्टाफ भी घायल हो गए है। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई जिसके बाद चिकित्सा तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तब जाकर पुलिस आई, घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीनियर डाक्टर एसके सिंह व जूनियर डॉक्टर लवेश अग्रवाल की ड्यूटी थी देर रात मोहल्ला देश नगर से पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत पर एक महिला स्ट्रेचर पर पहुंची थी डॉक्टर की माने तो जो तीमारदार थे वह शराब के नशे में धुत थे। डॉक्टर का यह भी कहना है कि मरीज को अस्पताल लाने के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल की गई थी लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची जिससे ई-रिक्शा से मरीज को लाया गया था जिससे पहले से ही तीमारदार नाराज थे। और आते ही मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी जिस पर सीनियर डॉक्टर एस के सिंह बचाने पहुंचे तो उनको भी बुरी तरह मारा पीटा गया जिससे उनके नाक पर गंभीर चोट आई और वह खून से लहूलुहान हो गए चिकित्सकों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दि है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → एलन मस्क को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बनें दुनिया के सबसे अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *